spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीवंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे, यात्रियों...

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे, यात्रियों में दहशत

-

Motihari | दिलीप दुबे|

मोतीपुर और नरियार हॉल्ट के बीच चलती ट्रेन पर अज्ञात उपद्रवियों ने किया पथराव।

कोच C-7 और C-2 के शीशे हुए क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे ट्रेन में सवार यात्री।

मोतिहारी। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड का है। जहां रविवार की सुबह गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही गाड़ी संख्या 26502 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास की है। ट्रेन जब मोतीपुर और नरियार हॉल्ट के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक पत्थरों से हमला किया गया। पथराव में कोच संख्या C-7 के बर्थ संख्या 38 व 39 के पास का शीशा और कोच संख्या C-2 पैंट्री कार के पीछे का शीशा पत्थर लगने से चटक गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आयी, लेकिन इस हमले से कोच के भीतर अफरा-तफरी मच गयी।

सूचना मिलते ही बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ की टीम तुरंत हरकत में आयी और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Motihari | Vande Bharat Express attacked with stones again, glass of two coaches broken, passengers panicked.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts