HomeUncategorizedमोतिहारी में चोरी की दो बाइक्स के साथ तीन अंतर्जिला चोर गिरफ्तार,...

मोतिहारी में चोरी की दो बाइक्स के साथ तीन अंतर्जिला चोर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Motihari | आशा कुमारी|

 शंकरसरैया परसौना से चोरी हुई बाइक बरामद, पहाड़पुर और हरसिद्धि के रहने वाले हैं पकड़े गए शातिर।

अभियुक्तों ने पूछताछ में कबूले कई राज, पुलिस की राडार पर गिरोह के अन्य सदस्य और ठिकाने।

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना पुलिस ने वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चोरी की दो बाइक के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनैया निवासी रामबाबू कुमार, परसौनी निवासी पवन कुमार और हरसिद्धि के रानीछापरा निवासी जयनारायण महतो के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष सम्पत कुमार के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ हैं।

पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल की रात शंकरसरैया उत्तरी पंचायत के परसौना गांव स्थित भुआली प्रसाद यादव के दरवाजे से एक बाइक चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने रामबाबू कुमार के पास से बरामद कर लिया हैं। वहीं, एक अन्य चोरी की बाइक जयनारायण महतो के पास से बरामद की गयी हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बाइक चोरी की कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। छापेमारी टीम में जमादार कन्हैया लाल सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैं। फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।

Motihari | Three inter-district thieves arrested with two stolen bikes in Raghunathpur, police achieve major success.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular