spot_img
Friday, April 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : मोतीझील के तट पर ₹ 14 करोड़ से बनेगा भव्य...

मोतिहारी : मोतीझील के तट पर ₹ 14 करोड़ से बनेगा भव्य व्यू प्वाइंट, सांसद ने किया स्थल निरीक्षण

-

देश वाणी। निखिल।

मोतिहारी। शहर की लाइफलाइन मोतीझील को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने की कवायद तेज हो गयी हैं। शुक्रवार को सांसद राधा मोहन सिंह ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के साथ रोइंग क्लब और गायत्री मंदिर के निकट पर्यटन मंत्रालय द्वारा बनाए जाने वाले ‘व्यू प्वाइंट’ के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
सांसद ने बताया कि रोइंग क्लब परिसर के भीतर 10 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य बाउंड्री, भव्य मुख्य द्वार, चिल्ड्रन पार्क, घाट, सीटिंग एरिया और जन सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गायत्री मंदिर के बगल में भी 4 करोड़ रुपये की लागत से आकर्षक निर्माण कार्य होंगे। ये दोनों ही परियोजनाएं शहर के सौंदर्यकरण और पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यों का विधिवत शिलान्यास 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कृष्ण कुमार, उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, संजू निषाद, धीरज जायसवाल और चेतन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Motihari | A grand view point will be built on the banks of Motijheel at a cost of ₹ 14 crore, the MP inspected the site.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts