spot_img
Friday, April 24, 2026
Homeबिहारबेतियानेपाल से जाली नोट का कागज लेकर मोतिहारी जा रहे दो तस्करों...

नेपाल से जाली नोट का कागज लेकर मोतिहारी जा रहे दो तस्करों को कट्टा और कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज। अनुमंडल क्षेत्र के कंगली थाना पुलिस ने घोड़ासहन पुल पर छापेमारी कर जाली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। हालांकि, इनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूर्वी चंपारण के दरपा थाना अंतर्गत सुखलही गांव निवासी सचिन कुमार और ज्वाला सिंह के रूप में हुई हैं। वहीं फरार अभियुक्त दिलीप कुमार बताया गया हैं।

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जाली नोट गिरोह के सदस्य नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलने पर कंगली थानाध्यक्ष मो. लाडले के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे पुल पर नाकाबंदी की। इसी दौरान नेपाल से आते बाइक सवार तीनों युवकों को रोका गया। जिसमें से एक कूदकर भागने में सफल रहा।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, एक बाइक और जाली नोट बनाने वाले कागज का बंडल मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे नेपाल से जाली नोट का कागज लेकर मोतिहारी जा रहे थे। वहां यह खेप किसी अज्ञात व्यक्ति को एक खास कोड वर्ड के जरिए सौंपी जानी थी, जिसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलने वाली थी।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वे अपने साथ हथियार भी रखते हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

Bettiah | Narkatiaganj | Kangali Police arrested two smugglers carrying fake currency notes from Nepal to Motihari with a pistol and cartridges.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts