spot_img
Wednesday, April 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख...

रक्सौल में अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार

-

मौके से एक नोट गिनने वाली मशीन ज़ब्त और संचालक सोनू कुमार गिरफ्तार।

सीमावर्ती क्षेत्र में बिना लाइसेंस मुद्रा विनिमय के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा।

प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने अवैध मनी एक्सचेंज संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

देश वाणी। अनिल कुमार।
रक्सौल। थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाटा चौक स्थित रेलवे फाटक के पास एक अवैध सटही (मनी एक्सचेंज) काउंटर पर बड़ी छापेमारी की। मिली सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में करीब 45 लाख रुपये नकद जब्त किये गये हैं। पुलिस ने मौके से एक नोट गिनने वाली मशीन भी ज़ब्त की है और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बाटा चौक के पास बिना किसी सरकारी अनुमति के भारतीय और नेपाली मुद्रा का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब दुकान पर छापा मारा, तो वहां से 43 लाख 45 हजार 900 रुपये भारतीय मुद्रा और 2 लाख 38 हजार 700 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तुमरियाटोला निवासी संचालक सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है।


थानाध्यक्ष सह सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध मनी एक्सचेंज का कारोबार सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्सौल में सरकार द्वारा अधिकृत कोई भी सटही काउंटर संचालित नहीं है, अतः ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Motihari | Raxaul | Police and SSB take major action against illegal money exchange counter in Raxaul, dealer arrested with Rs 45 lakh cash.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts