Bettia| रविश मिश्रा|
बगहा। नगर थाना क्षेत्र के पुअर हाउस स्थित एक बगीचे में संदिग्ध परिस्थिति में युवक व किशोरी के शव एक साथ पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गयी। बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना को लेकर प्रेम प्रसंग और अन्य कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मृतक युवक की पहचान रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है, जबकि किशोरी की पहचान पुअर हाउस निवासी गुलाब मियां की 18 वर्षीय पुत्री साहुनिशा के रूप में की गयी है। सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Bettiah| Bodies of a young man and a teenage girl found hanging from a tree in a garden in Bagaha, causing a sensation in the area.












