Motihari | अनिल कुमार |
रक्सौल अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमारी और आईपीएस हेमंत सिंह ने संयुक्त रूप से की छापेमारी।
अभियुक्त अजय कुमार ने काफी समय से अवैध कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकारी।
रक्सौल। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 280 ग्राम गांजा जैसा सामान जब्त किया है। मामले में गिरफ्तार युवक अजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। छापेमारी के वक्त थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह स्वयं मौजूद थें।
इस संबंध में आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक युवक अपने घर से गांजा का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया और अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की योजना बनायी गयी।
छापेमारी टीम में एसआई कृष्ण मुरारी, जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के छोटा कौड़ीहार वार्ड संख्या-2 स्थित बिनोद सहनी के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान घर से 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से बिनोद सहनी के पुत्र अजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने स्वीकार किया कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था।
थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों के बेचैनी बढ़ गयी है।












