spot_img
Friday, June 5, 2026
Homeबिहारमोतिहारीधर्मप्रकाश कुमार बने चकिया के नए थानाध्यक्ष, एसपी ने सौंपी कमान

धर्मप्रकाश कुमार बने चकिया के नए थानाध्यक्ष, एसपी ने सौंपी कमान

-

Motihari । अमृता वर्मा।

मोतिहारी। जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में चकिया थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गयी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 2009 बैच के अधिकारी धर्मप्रकाश कुमार को चकिया थाने की कमान सौंपी गयी है। चकिया की जिम्मेदारी मिलने से पहले वे जिला आसूचना इकाई के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।
धर्मप्रकाश कुमार को पुलिसिंग का लंबा अनुभव प्राप्त है। वे इससे पूर्व भोजपुर जिले के उदवंतनगर, हसन बाजार और गजराजगंज के साथ-साथ गया जिले के चंदौली थाने में भी थानाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न संवेदनशील थानों में कार्य करने के उनके इसी लंबे अनुभव को देखते हुए एसपी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Motihari | Dharamprakash Kumar becomes the new station head of Chakia, SP hands over the command

SP hands over the command

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts