spot_img
Sunday, April 19, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : रंगदारी मांगकर दहशत फैलाने वाला अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार,...

बेतिया : रंगदारी मांगकर दहशत फैलाने वाला अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

-

देश वाणी। हृदयानंद।

चनपटिया के गुरुवलिया निवासी चंदन राय के पास से एक कट्टा और दो कारतूस जब्त।

कृष्णापुरी कॉलोनी में एक लाख की रंगदारी न देने पर अपराधियों ने की थी फायरिंग।

बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी पर्वतीया टोला में रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के गुरुवलिया निवासी चंदन राय के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस भी जब्त किये हैं।
मिली सूचना के अनुसार, 17-18 अप्रैल की रात्रि में चंदन राय और उसके साथियों ने कृष्णापुरी निवासी बलिराम पाण्डेय के घर पर चढ़कर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की और फोन पर जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग कर फरार हो गये। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 162/26 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुख्य आरोपित चंदन राय को हथियार के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके से चार खोखे भी बरामद किये हैं। छापेमारी दल में पुनि सह अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, तकनीकी शाखा प्रभारी मनोज कुमार सिंह, पुअनि विमल कुमार, अमलेश कुमार और अमित कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts