HomeUncategorizedमिस्कॉट मुहल्ले में शराब पार्टी करते सात युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की...

मिस्कॉट मुहल्ले में शराब पार्टी करते सात युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की छापेमारी

देश वाणी। संवाददाता।

मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने शहर के मिस्कॉट मुहल्ले में छापेमारी कर शराब पार्टी कर रहे सात युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस को प्राप्त सूचना मिली थी कि मुहल्ले के एक घर में कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं।इस सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने तत्काल एसपी स्वर्ण प्रभात को अवगत कराया।एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने जब संबंधित घर में रेड की, तो वहां शराब पार्टी का दौर चल रहा था।

मौके से पुलिस ने शराब पी रहे सात युवकों को दबोच लिया।वहां से विदेशी ब्रांडेड शराब की बोतलें भी ज़ब्त की गई हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी युवकों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है।फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करों और नशेड़ियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Motihari | Seven youths arrested for having a liquor party in Miscot locality, police raided

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular