HomeUncategorizedएनएच-27 पर मझौलिया में नीलगाय से टकरायी मारुति कार, एक ही परिवार...

एनएच-27 पर मझौलिया में नीलगाय से टकरायी मारुति कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

रामगढ़वा से बेतिया इलाज कराने जा रहे थे कार सवार लोग, अचानक नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित होकर टकरायी कार

दो घायलों की स्थिति चिंताजनक, जीएमसीएच बेतिया किए गए रेफर।

Bettiah |अनिल शर्मा |

मझौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बखरिया चौक के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित  मारुति सुज़ूकी कार और नीलगाय के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार रामगढ़वा से बेतिया की ओर जा रही थी, जिसमें सवार लोग इलाज कराने हेतु अस्पताल जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान सिसवनिया निवासी नन्हे कुमार, राजा बाबू, किरण देवी और राजकिशोर कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किरण देवी और राजा बाबू की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH), बेतिया रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और सड़क के बीचो-बीच खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक सड़क पर नीलगाय के आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया।

Bettiah | Maruti car collides with Nilgai at Majhauliya on NH-27, four members of the same family injured.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular