spot_img
Saturday, December 20, 2025
HomeBreakingसंजय सरावगी बने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, नियुक्ति पर बीजेपी कार्यालय में...

संजय सरावगी बने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, नियुक्ति पर बीजेपी कार्यालय में उत्साह

-

SHABD,पटना, December 15,

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

15 दिसंबर, पटना (पटना, बिहार) :

 भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के भीतर इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संजय सरावगी वर्ष 2005 से लगातार विधायक रहे हैं और उन्हें जमीनी राजनीति का एक अनुभवी तथा मजबूत चेहरा माना जाता है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से बिहार में भाजपा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।

Caption :

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Patna | Sanjay Saraogi becomes BJP Bihar State President SHABD,पटना, December 15,

संजय सरावगी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यालय में उत्साह

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय सरावगी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया।

15 दिसंबर, पटना (पटना , बिहार) :

 बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय सरावगी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार को लगातार सशक्त और मजबूत नेतृत्व का तोहफा मिल रहा है। सम्राट चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा और अधिक मजबूत तथा संगठित होगी।

वहीं जाले विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी एक जमीनी नेता हैं और संगठन की गहरी समझ रखते हैं। जीवेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह छोटे कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है और उन्हें बड़े दायित्व सौंपती है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट — सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार

बाइट — जीवेश मिश्रा, विधायक, पूर्व मंत्री

Caption :

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय सरावगी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related articles

Video thumbnail
कचरा गाड़ियों से लायी जा रही नेपाली शराब, सीवान टोला बॉर्डर पर महिला व पुरुष गिरफ्तार, 19 December
00:13
Video thumbnail
संजय सरावगी की BJP प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर जीवेश मिश्रा, विधायक ने क्या कहा?15December 2025
00:49
Video thumbnail
संजय सरावगी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर सम्राट चौधरी ने क्या कहा?, PBSHABD 15Dec.
00:20
Video thumbnail
रक्सौल में आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 पीस नेपाली बीयर के साथ युवक हिरासत में, 15 December 2025
00:16
Video thumbnail
ओपो कंपनी के अधिकारी के खिलाफ खुला मोर्चा, PBSHABD, 10 December 2025
00:20
Video thumbnail
Raxaul | एसएसबी की ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ में हिस्सा लेंगे 2 हज़ार प्रतिभागी, शामिल होंगे नित्यानंद राय।
00:25
Video thumbnail
8 December 2025
00:44
Video thumbnail
8 December 2025
00:44
Video thumbnail
7 December 2025
00:25
Video thumbnail
Raxaul | 47th SSB &Police ने राजस्थान ले जा रही चरस जब्त 7 December 2025
02:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts