spot_img
Wednesday, June 17, 2026
HomeBig Breakingभाजपा के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जेपी नड्डा और...

भाजपा के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में संभाला पदभार

-

New Delhi | AIR|


नई दिल्ली में भव्य स्वागत, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने दी बधाई-

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे। श्री नड्डा ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन ने भाजपा के वैचारिक प्रेरणा स्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।


नई दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया। बिहार से भाजपा के पहले नेता के रूप में यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इससे पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान श्री नबीन ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।


भाजपा में सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। वे वर्तमान में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण, नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उन्होंने भाजपा संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। नबीन पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।


प्रधानमंत्री और नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नबीन एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता हैं जिनका संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नबीन की नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी बधाई दी।

यहाँ तक कि विपक्षी दल राजद ने भी शुभकामनाएं दीं। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा में बिहार के नेता को ऐसी भूमिका मिलना राज्य के लिए सम्मान की बात है।


संजय सरावगी बने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष-

भाजपा नेतृत्व ने संजय सरावगी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे दिलीप जायसवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। दरभंगा विधानसभा से विधायक सरावगी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी।

नियुक्ति के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे।


वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संजय सरावगी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव से पार्टी और मज़बूत होगी। पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री सरावगी को बधाई दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरावगी के नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावशाली होगा।


New Delhi | Nitin Nabin becomes Youngest BJP National Working President. Photo – AIR

New Delhi Nitin Nabin becomes Youngest BJP National Working President

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts