spot_img
Monday, March 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में विस्फोटक मिलने से पुलिस और सुरक्षा...

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में विस्फोटक मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, अलर्ट जारी

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार |

नोनियाडीह पंचायत के महदेवा गांव में डकैती की घटना के बाद बरामद बम ने पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल सीमा से सटे इस गांव में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।


पोखर किनारे झोले से मिला सुतली बम, फैली दहशत-

ग्रामीणों द्वारा पोखर किनारे एक झोले में छह सुतली बम मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बम मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल नेपाल सीमा से कुछ ही दूरी पर है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।


नेपाल पुलिस से समन्वय, संयुक्त जांच जारी-

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस से संपर्क स्थापित कर लिया गया है।
दोनों देशों की पुलिस सीमा पार गतिविधियों की जांच संयुक्त रूप से कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बम का संबंध हाल की डकैती घटना से है या किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से।


ग्रामीणों में भय का माहौल, सतर्क रहने की अपील-

घटना के बाद गांव में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है। सुरक्षा बढ़ाते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।


सीमा सुरक्षा पर उठे सवाल-

डकैती के बाद विस्फोटक बरामद होने से यह मामला अब केवल अपराध नहीं बल्कि सीमा सुरक्षा का मुद्दा भी बन गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं यह विस्फोटक सीमा पार से तो नहीं आया और क्या इसका संबंध किसी आपराधिक या आतंकी साजिश से है।


फोटो — घटना स्थल के पास तैनात सुरक्षा बल और जांच करते पुलिस अधिकारी।

Motihari | Raxaul| Police and security agencies on alert after explosive found near the Nepal border.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts