spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBreakingबिहार में नई सरकार की तैयारी, बीजेपी को 16, jDU को 14,...

बिहार में नई सरकार की तैयारी, बीजेपी को 16, jDU को 14, हम व RLM को मिल सकता एक-एक मंत्री पद

-

Patna | जितेंद्र कुमार सिन्हा |

एनडीए में मंत्रिमंडल के संभावित फार्मूले पर मंथन-

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और मौजूदा राज्य मंत्रिमंडल को 19 नवंबर से भंग करने की औपचारिक सिफारिश की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी भी राज्यपाल को दी, जिस पर राज्यपाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।


विधायक दल की बैठकों में नेता चयन की कवायद तेज-

नई सरकार के गठन से पहले एनडीए के सभी घटक दलों में विधायक दल के नेता चुने जा रहे हैं।

  • हम और लोजपा अपने-अपने विधायक दल के नेताओं का चयन कर चुके हैं।
  • जदयू की विधायक दल की बैठक आज आयोजित की जा रही है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।
  • भाजपा के 89 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल होगी, जिसमें पार्टी विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि कल ही एनडीए के सभी पांचों दलों के विधायक एक साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में एनडीए के 202 नवनिर्वाचित विधायक नीतीश कुमार को गठबंधन विधायक दल का नेता चुन सकते हैं। इसके बाद नई सरकार गठन का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया जाएगा।


20 नवंबर को शपथ ग्रहण की संभावना, गांधी मैदान में तैयारियाँ शुरू

पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई जा रही है।


मंत्रिमंडल में भाजप–जदयू को अधिक सीटें, हम और RLM को एक–एक पद की संभावना-

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के अनुसार, गठबंधन में मंत्रिमंडल गठन का संभावित फार्मूला तैयार किया जा रहा है।
मांझी ने बताया कि—

  • भाजपा को 16 मंत्री पद,
  • जदयू को 14 से 15 मंत्री पद,
  • लोजपा को 3 मंत्री पद,
  • जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से एक–एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

फोटो – बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच गांधी मैदान में सुरक्षा बढ़ाई गई

Patna | Preparation for a new government in Bihar, BJP may get 16, JDU 14, and HAM and RLM may get one ministerial post each.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts