spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के विशाल रोड शो में 'फिर एक...

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के विशाल रोड शो में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के लगे नारे

-

Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार |

विधानसभा क्षेत्र 10 में रविवार को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के समर्थन में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला।

पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में निकले इस विशाल रोड शो ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। रोड शो पंकज चौक से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ विभिन्न स्थानों पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

पूरा वातावरण भाजपा के नारों और भगवा रंग में रंगा नजर आया। सड़कों की दोनों ओर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। भगवा झंडों, पोस्टरों और बैनरों के साथ समर्थकों ने “फिर एक बार मोदी सरकार” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए।

जगह-जगह जनता ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान रोड शो का स्वरूप एक विशाल जनसमुद्र में तब्दील हो गया। जनसमर्थन देखकर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और सांसद डॉ. संजय जायसवाल काफी उत्साहित नजर आये।

अपने संबोधन में सांसद डॉ. जायसवाल ने कहा-

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है और गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है।”

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ताकि क्षेत्र का विकास निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि बिहार और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा की मजबूत सरकार आवश्यक है।

रोड शो के दौरान क्षेत्र का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया और लोगों में चुनावी उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

फोटो,वीडियो -भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के समर्थन में निकला विशाल रोड शो, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के लगे नारे

Motihari Raxaul Slogans of ‘Phir Ek Baar Modi Sarkar’ (Modi Government, One More Time) were raised/chanted in the massive roadshow of BJP candidate Pramod Kumar Sinha.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts