spot_img
Monday, December 22, 2025
Homeबिहारमोतिहारी47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल मुख्यालय में जवानों और परिजनों साथ मनी...

47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल मुख्यालय में जवानों और परिजनों साथ मनी दीपावली

-

Motihari | रक्सौल |अनिल कुमार|

जवानों और परिजनों ने सजाया दीपोत्सव का समां

47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रक्सौल के मुख्यालय परिसर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट और देशभक्ति के रंगों से सजा यह आयोजन एसएसबी परिवार की एकता और सौहार्द का प्रतीक बना।

कमांडेंट संजय पांडेय ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडेय ने सभी अधिकारीगण, जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल सदस्यों की समर्पण भावना और सेवा के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की मेहनत और अनुशासन ही देश की सुरक्षा की नींव है।

अध्यक्षा पारुल पांडेय ने किया दीप प्रज्वलन

दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 47वीं वाहिनी की अध्यक्षा संदीक्षा, पारुल पांडेय द्वारा पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्यालय परिसर दीपों की श्रृंखलाओं और रोशनी से जगमगा उठा। जवानों व उनके परिवारजनों ने मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां जलाकर दीपोत्सव की सुंदर छटा बिखेरी।

आतिशबाजी और मनोरंजक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

दीप प्रज्वलन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं जवानों के परिवारजनों और बच्चों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर, लेमन एंड स्पून रेस और डांडिया जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिकारियों की मौजूदगी और सीमा चौकियों पर उत्सव

इस अवसर पर उप कमांडेंट दीपक कृष्ण, उप कमांडेंट खेमराज, सहायक कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे।

वहीं, वाहिनी के अधीन सभी बाह्य सीमा चौकियों पर भी जवानों ने दीपावली का पर्व पूरे जोश और उत्साह से मनाया, जिससे पूरा सीमांत क्षेत्र दीपों की रौशनी में नहाया नजर आया।

फोटो, वीडियो:
47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, जवानों और परिजनों ने सजाया दीपोत्सव का समां।

Motihari Raxaul Diwali was celebrated by the soldiers and their families at the headquarters of the 47th Battalion SSB (Sashastra Seema Bal) in Raxaul.

Motihari Raxaul Diwali celebrated by the SSB 47th soldiers and their families at headquarters of the 47th Battalion SSB (Sashastra Seema Bal) in Raxaul.

Related articles

Video thumbnail
सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज एनकाउंटर में ढेरPBSHABD, 21 December 2025
00:45
Video thumbnail
सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज एनकाउंटर में ढेर, 30 से ज्यादा मुकदमे,PBSHABD, 21 December
00:20
Video thumbnail
कचरा गाड़ियों से लायी जा रही नेपाली शराब, सीवान टोला बॉर्डर पर महिला व पुरुष गिरफ्तार, 19 December
00:13
Video thumbnail
संजय सरावगी की BJP प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर जीवेश मिश्रा, विधायक ने क्या कहा?15December 2025
00:49
Video thumbnail
संजय सरावगी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर सम्राट चौधरी ने क्या कहा?, PBSHABD 15Dec.
00:20
Video thumbnail
रक्सौल में आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 पीस नेपाली बीयर के साथ युवक हिरासत में, 15 December 2025
00:16
Video thumbnail
ओपो कंपनी के अधिकारी के खिलाफ खुला मोर्चा, PBSHABD, 10 December 2025
00:20
Video thumbnail
Raxaul | एसएसबी की ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ में हिस्सा लेंगे 2 हज़ार प्रतिभागी, शामिल होंगे नित्यानंद राय।
00:25
Video thumbnail
8 December 2025
00:44
Video thumbnail
8 December 2025
00:44

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts