spot_img
Friday, May 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल के लक्ष्मीपुर उत्क्रमित विद्यालय की शिक्षिका शारदा कुमारी हुई सेवानिवृत, विदाई

रक्सौल के लक्ष्मीपुर उत्क्रमित विद्यालय की शिक्षिका शारदा कुमारी हुई सेवानिवृत, विदाई

-

रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

रक्सौल प्रखंड की धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को शिक्षिका शारदा कुमारी के सेवानिवृत्त हो गयी। उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरेंद्र राम ने की। इस अवसर पर शिक्षिका शारदा कुमारी को फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य हरेंद्र राम ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश प्राप्त नहीं होते; वे जीवनभर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का प्रयास करते हैं। 

उन्होंने कहा कि दायित्वनिष्ठ शिक्षिका की आज विदाई हो रही है, परन्तु उनका मार्गदर्शन हम सभी को भविष्य में भी मिलता रहेगा। 

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी शारदा कुमारी के प्रति अपने सम्मान और स्नेह के विचार व्यक्त किए।

स्कूली बच्चों ने भी कहा कि मैडम से उन्हें मां जैसा स्नेह मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। 

समारोह में प्रो. मनीष दूबे, नवल यादव, मोहम्मद इरशाद, फारूक अहमद, वकील अहमद, अरविंद कुमार, रौनक कुमारी, रीना कुमारी, शाहीन परवीन, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, नीलम देवी, रुकसीदा, विकास कुमार, अमृता कुमारी, चांदनी कुमारी, राहुल कुमार, शनद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Teacher Sharda Kumari of Lakshmipur Upgraded School in Raxaul Retires with Farewell Ceremony

फोटो: विदाई समारोह आयोजित किया गया

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts