HomeUncategorizedभारत-नेपाल सीमा पर ₹ 53.5 लाख का गांजा जब्त, तस्कर नेपाल भागे

भारत-नेपाल सीमा पर ₹ 53.5 लाख का गांजा जब्त, तस्कर नेपाल भागे

रक्सौल। अनिल कुमार।


107 किग्रा गॉंजा जब्त, रक्सौल पुलिस की सख्त सतर्कता से बड़ी सफलता-

भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर नशीली पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है। रक्सौल पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते 107 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी है।


सूचना पर हुई विशेष कार्रवाई-

रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद ने जानकारी दी कि पुलिस को नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारत लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया और गश्ती व्यवस्था को और तेज किया गया।


तस्कर झाड़ियों में बोरी छोड़ भागे नेपाल-

भेलाही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को देख तस्कर घबराकर गांजा की बोरियां झाड़ियों में छिपाकर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी अभियान में पुलिस ने झाड़ियों से 107 किलो गांजा बरामद किया।


तस्करों की पहचान और सप्लाई चेन की जांच जारी-

पुलिस ने बताया कि गांजा सप्लाई किस जगह और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही तस्करों की पहचान भी करने का प्रयास तेजी से चल रहा है।


सीमा पर बढ़ाई गयी निगरानी-

एसडीपीओ मनीष आनंद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गहन निगरानी जारी है। उन्होंने स्वीकार किया कि नेपाल सीमा का उपयोग लगातार गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, लेकिन पुलिस की सजगता से इस तरह की तस्करी पर लगाम लग रही है।


स्थानीय लोगों से अपील-

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की भी अपील की है। कहा गया है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाई जा सके।


Motihari | Raxaul | 107 kg of Cannabis Seized on India-Nepal Border, Smugglers Fled to Nepal.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular