SHABD,AIR HQ, November 20,
Synopsis : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने द वेव्स फिल्म बाजार का उद्घाटन किया, यूनिसेफ के साथ भागीदारी जारी।
Story Line :
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2025 का 56वां संस्करण आज से गोवा में शुरू होने जा रहा है। इस विशिष्ट समारोह को पूरी दुनिया की फिल्मों के शानदार उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 9 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान 81 देशों की करीब 240 फिल्में दिखाई जाएंगी।
जापान को फोकस कंट्री के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। गोआ के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कल शाम कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
श्री सावंत आज फिल्मोत्सव के शानदार परेड के शुरू होने से कुछ घंटे पहले करीब 11 बजे द वेव्स फिल्म बाजार का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वर्ष भी इफ्फी ने बचपन के अनेक रंगों को दर्शाने के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष -यूनिसेफ के साथ भागीदारी की है।
The 56th International Film Festival of India (IFFI) 2025 will begin in Goa today.












