HomeUncategorized455 करोड़ की सीवरेज व एसटीपी योजना से चमकेगी मोतीझील, महापौर ने...

455 करोड़ की सीवरेज व एसटीपी योजना से चमकेगी मोतीझील, महापौर ने किया बेलखाना प्लांट का निरीक्षण

देश वाणी। दिलीप दुबे।

मोतिहारी। शहर को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चल रही महत्वाकांक्षी सीवरेज एवं एसटीपी परियोजना के कार्यों में तेजी आने लगी है। बुधवार को महापौर प्रीति कुमारी एवं निगम पार्षद प्रतिनिधि रोचक झा ने वार्ड संख्या 33 के बेलखाना में निर्माणाधीन एसटीपी स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बुडको के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्य एजेंसी के तकनीकी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने काम की रफ्तार बढ़ाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नमामि गंगे और शहरी विकास विभाग के अंतर्गत बुडको द्वारा मोतिहारी शहर में कुल चार एसटीपी निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। बेलखाना व छतौनी में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि बरियापुर एवं मिस्कॉट में काम धीमा है। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत 55 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण हो रहा है, वहीं 400 करोड़ से पूरे शहर में सीवर नेटवर्क बिछाने का काम किया जा रहा है। इससे ऐतिहासिक मोतीझील व धनोती नदी प्रदूषण मुक्त होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular