इस अनिनैतिक धंधे से मोहल्लेवासी थे त्रस्त, एसपी स्वर्ण प्रभात की कार्रवाई पर लोगों जताया आभार।
Motihari| अमृता वर्मा।
मोतिहार। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा बरियारपुर मोहल्ला में वर्षों से चल रहे सेक्स रैकेट की जड़ों के पुलिस उखाड़ फेंका है। गुरुवार की देर शाम पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर इस अनैतिक धंधे का खुलासा करते हुए चार महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किये हैं। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया-
“छोटा बरियारपुर क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना उन्हें मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। फिर उक्त कार्रवाई की गयी।”
उन्होंने बताया कि इस टीम में प्रशिक्षु एएसपी हेमंत कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान और महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी शामिल थीं।
इस अनैतिक धंधे से मोहल्ले के लोग अत्यंत परेशान थे। एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस रैकेट के कारण मोहल्ले की छवि खराब हो रही थी और किसी अतिथि को घर बुलाने में भी शर्म महसूस होती थी। सेक्स राकेट संचालक के डर से लोग खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे थे, जिससे मोहल्ले वालों की नींद हराम थी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन, विशेषकर एसपी स्वर्ण प्रभात को इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद दिया है।
फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Motihari | Police busted a sex racket operating for years in Chhota Bariyarpur four women and two men arrested












