देश वाणी। माला सिन्हा।
मोतिहारी। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के आज पहले दिन जिलाधिकारी के द्वारा एसपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय जीवधारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया।ज्ञातव्य है कि यह परीक्षा जिला के 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की गयी।सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न करायी गयी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति,सिटिंग प्लान और वीक्षकों की तैनाती की सघन जाँच की।उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बरकरार रहनी चाहिए और मुख्य प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जाए।प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण पहले दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या कदाचार की सूचना नहीं मिली।सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगातार गश्त करती रही।












