spot_img
Friday, January 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया vs पाकिस्तान और 0.5 फ्रंट

इंडिया vs पाकिस्तान और 0.5 फ्रंट

-

अभिजीत परिहार, शिलांग। दुनिया में युद्ध का माहौल था और विश्व युद्ध III के आसार दिख रहे थे तब एक भारत ही था जो एक मजबूत राष्ट्र बन कर उभरा। यहाँ तक कि टैरिफ वार भी भारत के पक्ष में आया। पर भारत की तरक्की कुछ लोगों से देखी नहीं जा रही थी। जब सीमा पर गोलियाँ चलती हैं तब एक राष्ट्र का चरित्र सामने आता है। एक ओर युद्ध पाकिस्तान के साथ, दूसरी ओर चीन के साथ तनाव और बाकी अपने देश का 0.5 फ्रंट। काफी दुख होता है जब देश के जवान सीमा पर हमारी जान की सुरक्षा कर रहे हैं और इधर कुछ लोग प्रोपेगैंडा करने और देश को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं।

भारत अपनी मजबूत कूटनीति और शासन से इस आपदा से भी आगे बढ़ रहा था। आपको बता दें कि इधर हाल ही में टैरिफ युद्ध में जब उसने चीन पर उच्च टैरिफ लगाया तो इसका फायदा भी भारत को हुआ, भारत उसकी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को आकर्षित कर सका। शायद, देश और विदेश में यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। अजीत डोभाल ने सही कहा था कि हिंदुस्तानियों को हराया है तो केवल हिंदुस्तान के लोगों ने.. (एक पुरानी अजीत डोभाल के संबोधन से लिए गए शब्द, वीडियो को नीचे अपलोड कर दिया गया है)।

इसके बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था अप्रैल 2025 में 7.8% की जीडीपी वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ी। कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, और रक्षा विनिर्माण में भारत अब 11 देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है और भारत जापान को पीछे करके दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

क्या देश के बारे में बात करना गलत है?

क्या राष्ट्रवादी बनना गलत है?

क्या हम वाकई सेकुलर हैं?

मेरा मानना है कि सेकुलर देश वह है जिसमें देशहित की बात हो, देश तोड़ने की नहीं।

हाँ, युद्ध मुझे भी नहीं पसंद, पर क्या हम उन आतंकवादियों के हाथ में गुलदस्ता देकर हौसला बढ़ाएँ? मेरा मानना है कि भारत का रिस्पांस वेल-मेजर्ड था और उन टेररिस्टों के कैंप और टेररिस्टों को मारकर भारत ने वाकई में करारा जवाब दिया और साथ में जस्टिस भी दिया। पर अब हमको पाकिस्तान से आगे बढ़ना चाहिए, हमारा कंपटीशन पाकिस्तान नहीं, चीन है। और फिर से भारत को तरक्की की राह पर चलना चाहिए। धन्यवाद।

Abhijeet Parihar
Abhijeet Pariharhttp://deshvani.in
Abhijeet Parihar is passionate about global politics and believes strongly in India's future.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts