spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनाबालिग किशोरी अपहरण : आरोपितों के घर गाजे-बाजे के साथ चिपकाया इस्तेहार,...

नाबालिग किशोरी अपहरण : आरोपितों के घर गाजे-बाजे के साथ चिपकाया इस्तेहार, 26 दिन बाद भी सुराग नहीं

-

Motihari| शिवेश झा|

घटना के 26 दिन बाद भी अपहृता के मुक्त नहीं होने से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।

पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोग रविवार को सुगौली गांधी आश्रम में धरना प्रदर्शन करेंगे।

थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित शेख साहिल और उसके परिजनों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


सुगौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा किशोरी के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समर्थन से रविवार को होने वाले प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के पूर्व पुलिस ने शनिवार को आरोपित के घर गाजे-बाजे के साथ इस्तेहार चिपकाया।घटना के 27 दिन बीत जाने के बाद भी अपहृता का सुराग न मिलने और शनिवार को न्यायालय से वारंट प्राप्त होने की सुस्त प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।आरोपित और उसका परिवार घटना के दिन से ही घर छोड़कर फरार है।
अपहृता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को लगातार सूचना देने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।परिजनों के अनुसार, घटना के दूसरे दिन पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को थाना के समीप गांधी आश्रम में धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपितों शेख साहिल, शेख साहेब, मेहरुन्निशा और अकलीमा खातून के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इस्तेहार का विधिवत तमिला कर घर पर चस्पा कर दिया गया है।पुलिस वैज्ञानिक तरीके से बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts