Homeबिहारमोतिहारीजाम से मिलेगी मुक्ति: एमएस कॉलेज कॉलेज गुमटी पर लाइट आरओबी निर्माण...

जाम से मिलेगी मुक्ति: एमएस कॉलेज कॉलेज गुमटी पर लाइट आरओबी निर्माण को मिली एनओसी, छह महीने में काम होगा पूरा

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन यार्ड स्थित एमएस कॉलेज गुमटी संख्या-161 स्पेशल पर प्रस्तावित लाइट रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए एनओसी जारी कर दिया गया है। गुरुवार को स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए सांसद श्री सिंह ने बताया कि मुंशी सिंह कॉलेज के दूसरे गेट के सामने स्थित इस क्रॉसिंग पर रेलवे ने बहुत पहले ही लाइट आरओबी की स्वीकृति दे दी थी, लेकिन राज्य के पथ निर्माण विभाग से एनओसी न मिलने के कारण काम अटका हुआ था। अब एनओसी प्राप्त होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे आगामी छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

इस लाइट आरओबी के बनने से शहर की एक बड़ी आबादी और हजारों छात्र-छात्राओं को वर्षों से लगने वाले भीषण जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से स्थानीय आवागमन सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा।

175 मीटर लम्बी बनेगी लाइट आरओबी

एमएस कॉलेज गुमटी पर लाइट आरओबी का निर्माण स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है। करीब 205 करोड़ रुपये की राशि से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को विश्वस्तरीय हवाई अड्डे के तौर पर विकसित किया जाना है। स्टेशन निर्माण कम्पनी को ही एमएस कॉलेज गुमटी पर लाइट आरओबी का निर्माण करना है। रेलवे फाटक संख्या 161 पर लाइट आरओबी निर्माण पर करीब दो करोड़ की राशि खर्च होगी। इस आरओबी की चौड़ाई तीन मीटर तथा लंबाई करीब 175 मीटर होगी। इसकी लंबाई ट्रैक के पूर्व दिशा में जानपुल तरफ करीब 72 मीटर व पश्चिम दिशा में मालगोदाम तरफ 72 मीटर होगी। वहीं रेलवे ट्रैक पर आरओबी की लंबाई 30 मीटर होगी। लाइट आरओबी रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ पिलर पर कंपोजिट स्टील गार्डर का इस्तेमाल कर बनाया जाएगा। ट्रैक के बीच मे कोई पिलर नही होगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts