HomeBIHARमोतिहारीवैष्णो देवी मंदिर के थीम पर बनेगा पीपराकोठी में पुजा पंडाल

वैष्णो देवी मंदिर के थीम पर बनेगा पीपराकोठी में पुजा पंडाल

-पिछले वर्ष जिला प्रशासन ने पूजा समिति को दिया था प्रथम पुरस्कार, इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी

माला सिन्हा

पीपराकोठी : दुर्गापूजा को लेकर स्थानीय मुख्य चौराहे पर पूजा समिति की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. इस वर्ष पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी मंदिर की भव्य झलक देखने को मिलेगी. पंडाल को वैष्णो देवी मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है. पंडाल निर्माण के लिए कोलकाता से पहुंचे कारीगरों ने कैंप मोड़ पर काम शुरू कर दिया है. पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष राजन सिंह पटेल, सचिव धर्मेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं. पिछले वर्ष समिति की ओर से श्रीराम मंदिर की आकृति पर भव्य पूजा पंडाल बनाया गया था, जिसे जिला प्रशासन की ओर से जिले का सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल चुना गया था. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने समिति को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था. इस सम्मान के बाद इस वर्ष समिति की जिम्मेदारी और उत्साह दोनों बढ़ गया है. अध्यक्ष राजन सिंह पटेल ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 64वां आयोजन होगा. पंडाल के मुख्य कारीगर बिटू दा और मूर्तिकार मिठू कुमार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन जैसा अनुभव मिल सके. पंडाल की ऊंचाई 80 फिट, लम्बाई 180 फिट, चौडाई 100 फिट, गुफा, चलती पासवे, बैटरी कार, रोपवे, झरना, फाइवर स्ट्रेक्चर, थरमोकोल, 3डी आर्ट, हाई क्वालिटी फिनिसिंग के साथ माता का भब्य मंच बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पीपराकोठी में सार्वजनिक रूप से दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1962 में सुरेश जायसवाल सहित अन्य लोगों के प्रयास से हुई थी. तब से लगातार यहां पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष भी पूजा के साथ श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मूविंग प्रतिमा, मारुति सर्कस, झूला, जलपरी, जादू सहित विभिन्न आकर्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूजा समिति ने आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular