वार्ड पार्षद के पति राकेश सिंह से भी 5 हजार रूपये का किया था वसूली।
वसूली की रुपया पार्षद पति से सिपाही ने पत्नी के खाता मे था डलवाया।
देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
शहर से सटे मजुराहा में अवैध वसूली कर रहे नगर थाना के दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पकड़कर रघुनाथपुर पुलिस को सौंप दिया। पकडे गए सिपाही राजीव कुमार व आशीष कुमार है। डीएसपी सदर दिलीप कुमार ने मामले की जांच की तो वसूली का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद मजुराहा की वार्ड पार्षद डॉल्वी सिंह के पति राकेश कुमार सिंह के आवेदन पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना के बाइक सेल में कार्यरत दोनों सिपाही शुक्रवार की शाम मजुराहा स्थित जगदीश चौक पर जाकर दुकानदारों व राहगीरों से गलत केस में फंसाने के नाम पर वसूली कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही सिविल ड्रेस में थे और खुद को एक पुलिस ऑफिसर व दूसरा सिपाही बता रहे थे। इसी दौरान वार्ड पार्षद के चालक नंदू पासवान को खदेड़ते हुए वे पार्षद के दरवाजे तक पहुंच गए। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर उन्होंने वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह से सिपाही राजीव ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर पे-फोन के जरिए 5 हजार रुपये वसूल लिए थे।
ग्रामीणों को जब उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और रघुनाथपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
पकड़े गए दोनों पुलिसकर्मी नगर थाना के बाइक सेल में कार्यरत हैं। जेल भेजे गए सिपाहियों में एक नालंदा जिला के धनराज बिगहा का रहने वाला राजीव कुमार है, जबकि दूसरा सुपौल जिला के नारायणपुर का रहने वाला आशीष कुमार है।
सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद पति के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपित सिपाहियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



