बोरिंग चौक के समीप पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने किया उद्घाटन, कहा- स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ
देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
तुरकौलिया बोरिंग चौक के समीप रविवार को मां ज्ञांति हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि जिन बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को पहले पटना जाना पड़ता था, अब उनका इलाज तुरकौलिया में ही उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक डॉ. राजन कुमार द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा शुरू करना स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने डॉ. राजन कुमार की इलाज की पद्धति की भी सराहना की।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने स्वयं अपने घुटने के दर्द का उपचार कराया। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद उन्हें काफी राहत महसूस हुई है।
अस्पताल के संचालक राजन कुमार ने बताया कि सेंटर में हड्डी और जोड़ों से संबंधित विभिन्न रोगों का इलाज किया जाएगा। इसमें जोड़ों का दर्द, स्पाइनल एवं रीढ़ की समस्या समेत अन्य रोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कई समस्याओं का इलाज बिना चीर-फाड़ और दवा को किया जा रहा है।
चिकित्सक डॉ. राजन कुमार ने बताया कि सेंटर में न्यूरो से संबंधित रोगों का भी उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंटर की शुरुआत की गई है।
उद्घाटन समारोह में वरीय पत्रकार अजय कुमार, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, मुखिया रामजन्म पासवान, सरपंच मनोज कुमार, लालबाबू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



