Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, दो टैबलेट व पंखे समेत...

नरकटियागंज में विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, दो टैबलेट व पंखे समेत जरूरी कागजात गायब

-

>विद्यालय के ​प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी शिकारपूर पुलिस

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजपुर मदन में अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर दो टैब, चार वाल फैन समेत अन्य जरूरी सामान व महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिया है। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

पुलिस को दिए आवेदन में एचएम ने बताया है कि ​3 अगस्त सोमवार की सुबह करीब 7 बजे जब सफाई कर्मी विद्यालय परिसर में पहुंचा। उसने देखा कि कक्षों के ताले टूटे पड़े हैं। सफाई कर्मी ने तुरंत इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो देखा कि स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम का ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा स्टाफ रूम में रखे ट्रंक का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया था। ​जांच करने पर पता चला कि ट्रंक व कमरे में रखे 2 सरकारी टैबलेट,4 पंखे, कंप्यूटर का एडाप्टर, वायर और कई महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। 

मामले में एचएम ने शिकारपूर थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। एचएम ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की छोटी बड़ी घटनाएं घट चुकी है। ​मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts