Homeबिहारबेतियानवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव, बाइक की चाभी...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव, बाइक की चाभी को लेकर हुआ था विवाद,जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में प्रेम विवाह के महज ढाई महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान सतवरिया गांव निवासी रिजवान अंसारी की 19 वर्षीय पत्नी गजाला खातून के रूप में की गई है। नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी अशोक कुमार, शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार गजाला खातून और रिजवान अंसारी दोनों ने परिवार की मर्जी या सहमति से करीब ढाई महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था और सतवरिया गांव में साथ रह रहे थे।

बुधवार को मृतका के देवर नबी आलम ने उससे बाइक की चाभी मांगी थी। लेकिन गजला ने उसे चाभी नहीं दिया। चूंकि गजाला के पति ने बाइक की चाभी देवर को देने से मना किया था। इसलिए गजाला ने चाभी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर विवाहिता, उसके देवर और पति के बीच फोन पर कहासुनी और विवाद हुआ था। इस विवाद के कुछ ही समय बाद विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया।

​जानकारी के अनुसार, मृतका का पति रिजवान अंसारी और उसके ससुर दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर मुख्य रूप से उसकी सास घुना खातून और देवर नबी आलम ही रहते थे। प्रेम विवाह के बाद अचानक हुई इस मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। इधर घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

​थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts