Homeबिहारबेतियाबेतिया स्थित अवैध दवा दुकान में छापामारी, दवाएं जप्त

बेतिया स्थित अवैध दवा दुकान में छापामारी, दवाएं जप्त

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित अस्पताल रोड में बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त संस्थान पर छापामारी हुई। उपर्युक्त जानकारी कन्हैया किशोर सिंह शहरी क्षेत्र औषधि निरीक्षक ने देते हुए बताया कि विभाग ने मिली सूचना के आधार पर उपर्युक्त दूकान पर छापामारी किया। उपर्युक्त दूकान पर छापामारी के क्रम में पाया गया कि संचालित दूकान अवैध है जिसका संचालन किया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी की गई। जिसमें कई दर्जन विभिन्न प्रकार की दवा जप्त की गई है। अब विभाग उपर्युक्त दूकान के विरुद्ध विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई करेगा। औषधि विभाग की टीम में सतीश सिंह व अन्य शामिल रहे, उन्होंने बताया कि दूकान संचालक अनूप कुमार सिंह है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts