HomeBIHARमोतिहारीसेवा ही संकल्प, अंत्योदय ही लक्ष्य: मिश्रा

सेवा ही संकल्प, अंत्योदय ही लक्ष्य: मिश्रा

  • आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत सेविका-सहायिका सम्मानित

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सेवा संकल्प सप्ताह के तहत बुधवार को मोतिहारी सदर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका को उनके उत्कृष्ट समर्पण और सराहनीय सेवा कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता पंडित चंद्र किशोर मिश्र ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, माताओं और परिवारों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। सेविका और सहायिका पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विकास से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों और माताओं के साथ सीधा संवाद किया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा, समर्पण और अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर रत्नेश तिवारी, पिंटू तिवारी, दीपक गुप्ता और विनोद पासवान सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular