HomeBIHARमोतिहारीपूर्वी चम्पारण के 7 होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी इंदौर नेशनल चैंपियनशिप के लिए...

पूर्वी चम्पारण के 7 होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी इंदौर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना, खेलप्रेमियों में उत्साह

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के इंडोर स्टेडियम में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 43वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम का हिस्सा बने पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ियों का दल बुधवार को बापूधाम रेलवे स्टेशन से गर्व और उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य से कुल 73 बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें अकेले पूर्वी चम्पारण जिले के 7 प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं।

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनय परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से चयनित इन खिलाड़ियों में सब जूनियर बालिका वर्ग से अदिति कुमारी (अंडर-22 किलो), सृष्टि श्री (अंडर-47 किलो), और अस्मिता कुमारी (ओवर-47 किलो) शामिल हैं। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग से आयुष कुमार (अंडर-25 किलो) और आर्णव गुप्ता (ओवर-50 किलो) तथा जूनियर वर्ग से आतिश कुमार (अंडर-68 किलो) और आरणा गुप्ता (ओवर-68 किलो) अपना जलवा बिखेरेंगे। खास बात यह है कि सब जूनियर वर्ग के सभी बालक-बालिका खिलाड़ी मुकाबले के साथ-साथ ‘फ्री स्टाइल मिक्स पुमसे’ इवेंट में भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूर्वी चम्पारण के राजेश कुमार को बिहार टीम का कोच और अदिति को मैनेजर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खिलाड़ियों की इस विदाई के अवसर पर जिला खेल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल, रवि राज, अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, अप्पू कुमार, भानू प्रकाश, पंकज वर्मा, पवन कुमार, सचिन कुमार, मोब्बसीर, कुमार जी, विकास कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार, शिवांगी कुमारी, अंजलि कुमारी, आयुषी कुमारी, काजल कुमारी, आदित्य कुमार, पवन कुमार और राजकुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार की टीम और पूर्वी चम्पारण के ये युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल जीतेंगे तथा पूरे राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular