HomeBIHARमोतिहारीसेवा संकल्प अभियान: मोतिहारी में प्राचीन गायत्री मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का...

सेवा संकल्प अभियान: मोतिहारी में प्राचीन गायत्री मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राचीन एवं श्रद्धा के केंद्र रहे मंदिरों के जीर्णोद्धार और संरक्षण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गायत्री मंदिर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर केवल ईंट-पत्थर से निर्मित भवन नहीं हैं, बल्कि ये हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। समय के साथ कई मंदिरों की संरचनाएं जर्जर हो चुकी हैं, ऐसे में उनका जीर्णोद्धार केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, स्मृतियों और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं जनजागरूकता सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज की सहभागिता और जनभावना के साथ मंदिरों के संरक्षण का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाते हुए उनके ऐतिहासिक स्वरूप को बचाए रखना है।

मौके पर बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, आईटी सेल के संयोजक रिषभ झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुदीप कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, महामंत्री निखिल राज, निगम पार्षद संजू निषाद, युवा मोर्चा महामंत्री चंदन सिंह, सन्नी सिंह सहित गायत्री परिवार के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी से अपनी विरासत की रक्षा करने और अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular