Homeबिहारबेतियान्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले 10 अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की जप्ती...

न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले 10 अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई, 03 अभियुक्तों गिरफ्तरार

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार दिनांक 31 मई 2026 सोमवार को विशेष कुर्की अभियान में कुर्की-जप्ती संचालित किया गया। उपर्युक्त विशेष अभियान अंतर्गत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर काण्ड में आरोपी कुख्यात नामजदों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। ऐसे सभी वांछित अपराधी, जो अभी तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर सके हैं। उनके ठिकानों पर संपत्ति कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ.शौर्य कुमार सुमन ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था संधारित करते हुए, पुलिस प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत दिनांक 31 मई 2026 को कुल 10 काण्ड में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देश पर बेतिया पुलिस अंतर्गत उपर्युक्त काण्ड का निष्पादन करते हुए। इस क्रम में कुर्की जप्ती की कार्रवाई से बचते हुए, कुल कुल 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts