Homeबिहारमोतिहारीनीट परीक्षा को लेकर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर आरपीएफ मुस्तैद, चलाया जा...

नीट परीक्षा को लेकर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर आरपीएफ मुस्तैद, चलाया जा रहा विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नीट परीक्षा के मद्देनजर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगातार विशेष चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि नीट परीक्षा के दौरान स्टेशन पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पॉइंट से लेकर प्लेटफॉर्मों तक अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

आरपीएफ के अधिकारी और जवान स्वयं प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद हैं। मेगाफोन (लाउडस्पीकर) से उद्घोषणा कर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत आम यात्रियों और परीक्षार्थियों को संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने, अपरिचितों से खाने-पीने की चीजें न लेने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेल सुरक्षा बल को सूचित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा कड़ी करने के साथ-साथ इस बात का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि परीक्षा देने आने वाले छात्रों और नियमित यात्रा करने वाले आम यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। ट्रेनों के आवागमन और प्लेटफॉर्म पर सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परीक्षा के समय स्टेशनों पर भीड़-भाड़ स्वाभाविक है, अतः सभी यात्री धैर्य बनाए रखें, रेल नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान अपनी व अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts