HomeBIHARमोतिहारीराष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी के जवानों ने साइकिल एवं बाइक रैली

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी के जवानों ने साइकिल एवं बाइक रैली

माला सिन्हा

पीपराकोठी : 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), द्वारा प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के महान शिल्पकार तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सभी बाह्य सीमा चौकियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में साइकिल एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया. रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया. इस दौरान बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों एवं युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा देश की अखंडता के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता की भावना को प्रोत्साहित करना था. इस आयोजन में वाहिनी के अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular