HomeBIHARमोतिहारीसजालय फर्निशिंग का शुभारंभ

सजालय फर्निशिंग का शुभारंभ

* अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आकर्षक डिजाइन के बेडशीट व होम फर्निशिंग के सामान

*पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं बिमला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन, ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के मुख्य पथ स्थित श्रीमान श्रीमती प्रांगण में शनिवार को सजालय फर्निशिंग के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं बिमला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन और आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध कराने की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं बिमला अग्रवाल ने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों की पसंद और घरों की साज-सज्जा के प्रति रुचि भी बदल रही है। ऐसे में सजालय फर्निशिंग के माध्यम से ग्राहकों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुरूप बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। यहां आकर्षक डिजाइन के बेडशीट सहित घर की सजावट और फर्निशिंग से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां उचित मूल्य पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता उसकी गुणवत्ता, उचित कीमत और ग्राहकों के विश्वास पर निर्भर करती है। उम्मीद है कि सजालय फर्निशिंग अपने बेहतर उत्पादों और ग्राहक सेवा के माध्यम से शहरवासियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा।

प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर स्थानीय व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों में भी उत्साह देखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्सौल जैसे तेजी से विकसित हो रहे सीमावर्ती शहर में इस तरह के नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय बाजार के विस्तार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मौके पर अशोक अग्रवाल, निलेश गर्ग, बिमल सर्राफ, सुरेश धनौठिया, रमेश अग्रवाल, दिनेश धनौठिया, प्रीति सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो -सजालय फर्निशिंग का शुभारंभ

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular