spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारपटनाकिन्नर कल्याण बोर्ड ने बिहार सरकार पर भेजा 100 करोड़ का कानूनी...

किन्नर कल्याण बोर्ड ने बिहार सरकार पर भेजा 100 करोड़ का कानूनी नोटिस

-

SHABD,पटना, September 15,

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर ने सरकार पर किन्नर समुदाय के प्रति उदासीनता और भेदभाव का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में सरकार से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। 

15 सितंबर, पटना:

बिहार राज्य कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर ने आज पटना में एक प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर सरकारी योजनाओं में किन्नर समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार सरकार पर 100 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा गया है और सरकार से इस नोटिस का जवाब सात दिनों के भीतर मांगा गया है।

उन्होंने इस नोटिस को जारी करने के पीछे के कुछ महत्वपूर्ण कारणों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने अभी तक बोर्ड का कोई कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया है, जिससे यह सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। इसके अलावा, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कोई भी योजना या पेंशन स्कीम नहीं चलाई जा रही है, जबकि महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न योजनाएं हैं।

राजन सिंह के अनुसार, यह भेदभाव है और सरकार किन्नर समुदाय का अपमान कर रही है। उन्होंने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार, एलजीबीटी समुदाय के लोगों की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी में लगातार विफल रही है। 

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार का कोई भी विभाग ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ भेदभाव करेगा, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किन्नर कल्याण बोर्ड सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के लाखों ट्रांसजेंडर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फोटो कैप्शन: पटना में पत्रकारों को संबोधित करते बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर और अन्य।

Transgender Welfare Board sends ₹100 crore legal notice to Bihar government. SHABD,पटना, September 15,

Patna Transgender Welfare Board, sends Rs 100 crore legal notice, to Bihar government,

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts