spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeनेपाल के लोक गायक सुनील पंडित की आवाज़ व बिहार के दीप...

नेपाल के लोक गायक सुनील पंडित की आवाज़ व बिहार के दीप श्रेष्ठ का भोजपुरी अंदाज लोकप्रिय हो रहा

-

पटना, 19 फरवरी :: दीप श्रेष्ठ ने अपनी नई भोजपुरी गीत “अभी ले कुछ हुआ ना” के जरिए निर्देशन और अभिनय में फिर से वापसी की है। इस गाने से वे एक बार फिर अपनी गरिमा को नए सिरे से संवारने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो किंग के रूप में पहचान

गौरतलब है कि दीप श्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम के निर्देशन और अभिनय के लिए “वीडियो किंग” के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके कुशल निर्देशन में बने कुछ लोकप्रिय गाने हैं:

  • “गवनवा ले जा राजा जी”
  • “बलमा”
  • “केकरा से कहाँ मिले जाला”
  • “भोजौ हो काहती कही”
  • “प्यार के रोग भईल”
  • “बीए कर के बकरी चरावताऽ”

भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक बना गाना

भोजपुरी गीत “अभी ले कुछ हुआ ना” को नेपाल के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील पंडित ने स्वर दिया है। गीत के लेखक दिनेश गुप्ता, संगीतकार मनोज बंटी, और कोरियोग्राफर एवं एडिटर शादिल ईशान हैं। एल्बम के निर्देशक और नायक दीप श्रेष्ठ, जबकि नायिका पूजा सिंह हैं।

यह गाना YouTube और Facebook के “श्रेष्ठ मूवीज” बैनर से रिलीज हो चुका है। इसे भारत और नेपाल के भोजपुरी कलाकारों के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक मैत्री का प्रतीक है।

गाने को मिल रही सराहना

गायक सुनील पंडित की सुरीली आवाज और दीप श्रेष्ठ के उत्कृष्ट अभिनय व निर्देशन ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। उनके निर्देशन और अभिनय ने इसे सदाबहार भोजपुरी गानों की श्रेणी में ला खड़ा किया है

गाने को कैमरे में कैद करने का श्रेय कैमरामैन राजेश राढोअर को जाता है, जिनकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी की वजह से यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts