HomeBIHARरामगढ़वा में एफएलएन उन्मुखीकरण की ट्रेनिंग संपन्न

रामगढ़वा में एफएलएन उन्मुखीकरण की ट्रेनिंग संपन्न

रामगढ़वा के श्री गणेश महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एफएलएन उन्मुखीकरण की ट्रेनिंग संपन्न


आवान मेराज/ देशवाणी 
रामगढ़वा: सोमवार को श्री गणेश महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में रामगढ़वा प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए।  
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य एवं ट्रेनर सम्मी कुमार गिरी और सोहराब आलम ने सभी प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार लाने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। बैठक में प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) और मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के स्तर के अनुसार दो अलग-अलग सत्रों में रूपरेखा समझाई गई।  
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा, श्रीनिवास प्रसाद और संतोष सिंह सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यालयों को अपने निर्धारित समय पर अद्यतन छात्र प्रगति प्रतिवेदन और आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular