spot_img
Friday, January 30, 2026
Homeबिहारपटनारक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’- मुख्यमंत्री ने वृक्ष को रक्षा-सूत्र...

रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’- मुख्यमंत्री ने वृक्ष को रक्षा-सूत्र बॉंधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

-

SHABD,पटना, August 9,

रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

09 अगस्त, पटना (पटना, बिहार):

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ज्ञातव्य है कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा  ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’की शुरुआत की गयी थी।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, पौधों की रक्षा करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा –

जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर हो रहे दुष्प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। साथ ही राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार के प्रयासों से प्रदेश की जनता में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार सहित कई वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(फुटेज उपलब्ध)

Caption :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Patna| “Raksha Bandhan and ‘Bihar Tree Protection Day’ – Chief Minister Tied Rakhi to a Tree, Giving the Message of Environmental Conservation

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts