spot_img
Wednesday, June 3, 2026
Homeबिहारपटनामानव अधिकार रक्षक की पहल से मां को मिला बिछड़ा बेटा  

मानव अधिकार रक्षक की पहल से मां को मिला बिछड़ा बेटा  

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेंद्र कुमार सिन्हा।  

फारबिसगंज (बिहार) निवासी मुन्नी देवी को उनका बेटा सुमित कुमार राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संस्था की पहल से वापस मिला। सुमित को नशा मुक्ति केंद्र, अररिया से मुक्त कराकर उनकी मां को सौंपा गया। यह जानकारी राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।  

photo- deshvani

अरविंद कुमार ने बताया कि मुन्नी देवी, पति स्व. अशोक राय, निवासी सुल्तान पोखर, वार्ड संख्या-03, फारबिसगंज, ने शुक्रवार को संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष युवराज कुमार शर्मा से अररिया कार्यालय में मिलकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुमित पांच महीने पहले नशा मुक्ति फाउंडेशन, अररिया द्वारा ले जाया गया था, और तमाम कोशिशों के बावजूद वह उसे छुड़ा नहीं सकीं।  

मुन्नी देवी ने आवेदन में लिखा कि वह दूसरों के घर में चौका-बर्तन का काम करके अपना और बेटे का पालन-पोषण करती हैं। पति के निधन के बाद उनके लिए यह स्थिति और कठिन हो गई। उन्होंने संस्था से बेटे को मुक्त कराने की अपील की।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, महासचिव अजीत चक्रवर्ती, और अररिया जिला अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह के साथ तुरंत कार्रवाई की। नशा मुक्ति केंद्र में बातचीत के दौरान वहां के अधिकारी अविनाश कुमार ने मामले को समझा और पूरा सहयोग किया।  

23 नवंबर को मुन्नी देवी को उनका बेटा सुमित सुरक्षित सौंप दिया गया। इस कार्य के लिए संस्था ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष युवराज कुमार शर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts