HomeBreakingएक दिसंबर को आठ घंटे गुल रहेगी बिजली, मझौलिया की 12 पंचायतों...

एक दिसंबर को आठ घंटे गुल रहेगी बिजली, मझौलिया की 12 पंचायतों में आपूर्ति बाधित

धोकराहा पावर हाउस में शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

देश वाणी/अनिल कुमार शर्मा

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायतों में मंगलवार, एक दिसंबर को आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। धोकराहा पावर हाउस (शिकारपुर) में शीतकालीन मेंटेनेंस एवं आवश्यक तकनीकी कार्य को लेकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण संबंधित 11 केवी फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली नहीं रहेगी।

छह फीडरों की आपूर्ति रहेगी बंद

विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान पावर हाउस से संचालित सरिसवा बाजार, विशम्भरपुर, शिकारपुर, चनायनबांध-कृषि, पॉलिटेक्निक एवं बरवा फीडरों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन 12 पंचायतों में पड़ेगा असर

विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से धोकराहा, चनायनबांध, महनागनी, रतनमाला, महोदीपुर, नौतनखुर्द, सरिसवा, बरवा सेमराघाट, हरपुर गढ़वा, रमपुरवा महनवा, डुमरी एवं बैठनिया भानाचक पंचायतें प्रभावित रहेंगी।

उपभोक्ताओं से विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें। साथ ही पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था कर लें तथा मोबाइल सहित अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर रखें। विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular