HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नए अध्याय की हुई शुरुआत,विराट...

मोतिहारी में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नए अध्याय की हुई शुरुआत,विराट रामायण मेडिकल काॅलेज में ‘व्हाइट कोट’ सेरेमनी आयोजित

मोतिहारी:पूर्वी चंपारण में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।चकिया के कोयला बेलवा स्थित विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में नवप्रवेशित मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह,आईएमए के अध्यक्ष डा.आशुतोष शरण,संस्थान के डायरेक्टर आलोक शर्मा एवं राजीव कुमार समेत प्रिंसिपल डा.मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने मेडिकल के विद्यार्थियों को व्हाइट एप्रन पहनाया।जिस दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।आगत अतिथियों ने सफेद कोट पहनने के साथ हीं विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि कोयला बेलवा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पूर्वी चंपारण एवं उत्तर बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने तथा चिकित्सा शिक्षा को आम लोगों की पहुंच में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान के संस्थापक आलोक शर्मा की दूरदर्शिता एवं संकल्प की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं संस्थान के डायरेक्टर आलोक शर्मा ने नवप्रवेशित मेडिकल छात्र-छात्राओं को व्हाइट एप्रन धारण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके लिए व्हाइट कोट केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि मानव सेवा, विश्वास, जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है।

विराट रामायण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल डा.मनोज कुमार ने किया।कार्यक्रम में नए सत्र के नामांकित 150 विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक डॉ. शिशिर झा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular