HomeBIHARमोतिहारीभोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की मौजूदगी में 'विवाश्री' की हुई लॉन्चिंग

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की मौजूदगी में ‘विवाश्री’ की हुई लॉन्चिंग

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित एक निजी होटल में शनिवार को विवाश्री मैट्रीमेनीयल प्लेटफार्म की लॉन्चिंग की गईं।लाॅन्चिंग कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर विवाश्री के फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार एवं को-डायरेक्टर खुशबू कुमारी और जदयू नेता अमरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभराम्भ किया। मौके पर डायरेक्टर प्रकाश सिंह ने जानकारी बताया कि एक लाख प्रोफाइल का एक वर्ष तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा।जिसका लाभ पूर्वी चम्पारण जिला के लोग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि ‘आपकी शादी’ हमारी जिम्मेदारी है।विवाश्री नेक उद्देश्य के साथ शुरु हुए इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर लोग उपयुक्त जीवनसाथी खोज कर सकते है।यह एक आधुनिक,सुरक्षित और विवाह-केंद्रित मैट्रीमेनीयल प्लेटफार्म है।लोग इस वेबसाइट से जुड़ कर अपना खुद से निबंधन कर सकते है।

मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह,फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार एवं को-डायरेक्टर खुशबू कुमारी, जदयू नेता अमरेंद्र सिँह,

आराधना सम्राट रमण जी,डा. उमेश चन्द्र, हरीश कुमार,पूर्व वार्ड सदस्य हरीश कुमार,समाजसेवी सुमित कुमार,अजय कुमार,सिद्धांत गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular