spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारपटनादानापुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

दानापुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

-

SHABD,दानापुर, November 10,

पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई।

10  नवंबर, दानापुर दियारा (पटना, बिहार):

 राजधानी पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत अंतर्गत मानस बाजार में हुआ।

मृतकों की पहचान मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), पुत्री रुखसार (12), पुत्र मोहम्मद चाँद (10) और सबसे छोटी बेटी चाँदनी (2) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था, जो काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने अस्पताल पहुँचकर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत मर्मांतक है और प्रशासन को प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता करनी चाहिए।

घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है। हर ओर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

video –

Caption : 

पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई।

Patna | Danapur | Five members of the same family died when the roof of a dilapidated house collapsed in Manas Badar, Akilpur. SHABD,दानापुर, November 10,

Patna accident news, Danapur, Five members of a family, died, Roof of a dilapidated house collapsed, in Manas Badar, Akilpur, SHABD

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts