spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारपटनाभाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, "बिहार से राष्ट्रीय राजनीति...

भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, “बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक नयी पहचान”

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 15 दिसम्बर


भाजपा का बड़ा संगठनात्मक निर्णय

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दीपक कुमार अभिषेक ने जतायी खुशी

जदयू विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और जीकेसी ग्लोबल के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने नितिन नबीन की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार और कायस्थ समाज दोनों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने सरकार और संगठन दोनों में अपनी कार्यकुशलता और मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है।

चार बार चुने गए विधायक — लोकप्रियता का प्रमाण
दीपक अभिषेक ने नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं। यह उनके नेतृत्व, संगठन पर पकड़ और जनता के बीच विश्वास का परिचायक है।

पिता की विरासत को दी नई ऊंचाई

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने अपने पिता, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की राजनीतिक विरासत को न केवल संजोया, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्वर्गीय सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे।

कायस्थ समाज के योगदान का उल्लेख

दीपक अभिषेक ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सफलता में कायस्थ समाज की भूमिका अहम रही है और यह समाज हमेशा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने नितिन नवीन के साथ अपने पारिवारिक संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता उनके बड़े भाई समान थे, जिससे यह संबंध अत्यंत भावनात्मक है।

युवा नेतृत्व का उदाहरण बने नितिन नबीन

उन्होंने जानकारी दी कि नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था। उनकी माता मीरा सिन्हा हैं। कम उम्र में ही उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई, और आज वे राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


Patna | BJP’s new National Working President becomes Nitin Nabin, “A new identity from Bihar to national politics”.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts