spot_img
Thursday, May 28, 2026
HomeBig Breakingमुख्यमंत्री नीतीश के आवास पर एनडीए समन्वय समिति की बैठक, 2025 विधानसभा...

मुख्यमंत्री नीतीश के आवास पर एनडीए समन्वय समिति की बैठक, 2025 विधानसभा चुनाव में 220 सीटों का लक्ष्य

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सोमवार को एनडीए समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 2025 विधानसभा चुनाव में 220 सीटों का लक्ष्य रखा गया।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन समेत भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), और हम पार्टी के सांसद, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए के लिए 220 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करना और इस पर रणनीति बनाना था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा- एनडीए घटक दलों के बीच आपसी समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक चर्चा की गई है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि एनडीए के घटक दलों के बीच एकजुटता मजबूत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बैठक में एनडीए घटक दलों के बीच तालमेल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts